फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद रोती बिलखतीं राजकुमारी देवी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नदसिया(कन्नौज)। तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इंदरगढ़ निवासी सुशील शंखवार (36) पुत्र विश्वनाथ फिरोजाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चे भी फिरोजाबाद में रहते हैं। यह घर में दिवाली मनाने के लिए परिवार के साथ शनिवार सुबह दस बजे बस से गुरसहायगंज पहुंचे। पत्नी ने एक दिन के लिए मायके मवई में रुकने के लिए कहा। इससे सुशील ने गुरसहायगंज से ऑटो बुक किया था। ऑटो से सभी लोग मवई जा रहे थे।
अनौगी गांव में बैंक ऑफ इंडिया के सामने तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में सुशील की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और सात वर्षीय बेटा साजन घायल हो गया। बाकी बच्चे मामूली चुटहिल हुए हैं। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि लोडर चालक की तलाश में छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें