सिकंदरपुर। खेत में सिंचाई कर रहे युवक पर दो भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक का सिर फट गया। घायल ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
ग्राम सदारी नगला निवासी शिवम शर्मा मंगलवार दोपहर खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पूरा ग्राम भोज निवासी एक युवक अपने छोटे भाई के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने शिवम के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे शिवम का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल भिजवाया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।