फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक के दोस्तों ने किशोरी के परिजन को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बताया कि 12 दिसंबर को शाम सात बजे 15 वर्षीय बेटी आग तापने के लिए प्लॉट से लकड़ी लेने गई थी। तभी गांव के अनिकेत, देवराज व आयुष बेटी को जबरन उठा ले गए। गांव से बाहर ले जाकर दोनों युवकों के सहयोग से अनिकेत ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने बेटी की तलाश शुरू की पर जानकारी नहीं मिल पाई। भाई के बेटे के मोबाइल पर देवराज ने बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी देते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेते शिक्षक। विज्ञप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें