कन्नौज। ठंड बढ़ने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अस्पतालों में रोजाना सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का मानना है कि कोरोना की चपेट में आए लोगों के फेफड़े कमजोर हुए है। सर्दियों में इसका असर दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में सांस लेने में दिक्कत के 85 मरीज पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल में 22 लोग पहुंचे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा तक शामिल हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सर्दी में सांस फूलने के शिकार अधिकांश वह मरीज हो रहे हैं। कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों के फेफड़े कमजोर हो चुके हैं। इससे सदी में इसका असर दिखाई दे रहा है।
- सुबह-शाम गर्म पानी का सेवन करें
- घर से बाहर निकलने पर मॉस्क व मफलर से नाक ढककर निकलें
- बुजुर्ग लोग कोहरे में टहलने से परहेज करें।
- अधिक समय खुले आसमान के नीचे न बैठें।
- सांस फूलने पर बगैर परामर्श के कोई दवा न खाएं।
- हल्के गुनगुने या फिर ताजे पानी से स्नान करें।