फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोहरे के बाद खिली धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ गई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सुबह-शाम शीत लहर और गलन से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं दोपहर में कुछ देर के लिए निकली धूप से लोगों को राहत अवश्य मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 8.3 रेकार्ड किया गया।
विज्ञापन

साल 2022 जाते-जाते सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह कोहरे से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। शाम को सर्द हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है। ठंड से बचाव के लिए अलाव न जलने से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
सरकारी कंबल में ठिठुर रहे मरीज
जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से मिलने वाला सरकारी कंबल मरीजों की कंपकंपी दूर नहीं कर पा रहा है। राहत के लिए मरीजों को घर से कंबल -रजाई मंगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें