फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घायल को पीटा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश के चलते बाइक सवार युवक की पिटाई कर घायल कर दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंचे घायल को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर एक बार फिर पीटा। किसी तरह चिकित्सक के घर पर छिपकर उसने जान बचाई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी मोहित पांडेय की गांव में रहने वाले अनिल सविता से रंजिश चलती है। मंगलवार को मोहित बाइक से सरायमीरा जा रहा था। तभी बहादुरपुर के पास अनिल सविता और रीषू ने पीट दिया। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। तभी अनिल सविता, रीषू, श्रवण सविता, आशीष सविता अपने साथ करीब 25 अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गए और पीड़ित को जिला अस्पताल में दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। किसी तरह पीड़ित ने आवासों की ओर भागकर एक चिकित्सक के घर पर छिपकर जान बचाई। जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार पहुंच गए और मारपीट करने वाले अनिल सविता, रीषू, शकील और नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें