फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के बेटे को पीटकर किया घायल, झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अज्ञात युवक को बाइक की टक्कर मारकर घायल करने का विरोध करने पर युवकों ने सभासद के बेटे को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मुबारकपुर टीला के सभासद बालक राम का पुत्र राजू राजपूत मंगलवार शाम करीब सात बजे दरवाजे पर आग ताप रहा था। तभी एक अज्ञात युवक तापने लगा। जिसे कांगजियान निवासी मो. चांद के बेटे गोलू और समीर ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर चांद गालीगलौज करने लगा। इसके बाद फोन करने पर बबलू, इजहार, फैजान, सेखू, रईश, कामरान, नदीम और 25 अज्ञात लोग पहुंचे गए। सभी लोगाें ने राजू को पीटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें