फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को, जिला अस्पताल में हर रोज लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को है। इस अवसर पर शिविर लगाकर दंपतियों को परिवार नियोजन की सुविधाएं दी जाएंगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.राम मोहन तिवारी का कहना है कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नसबंदी में पुरुष भूमिका नहीं निभा रहे हैं। परिवार को सही दिशा में ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक राय ने बताया कि नसबंदी कराकर परिवार नियोजन में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन परिवार नियोजन के साधन इच्छा अनुसार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार नियोजन और लॉजिस्टिक प्रबंधक यामिनी ने बताया कि जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में 12 व 26 जुलाई, हसेरन में 13 व 27 जुलाई, छिबरामऊ में 16 व 30 जुलाई, गुगरापुर में 19 जुलाई, तिर्वा में 20 जुलाई, गुरसहायगंज(तालग्राम) में 23 जुलाई, जलालाबाद में 29 जुलाई, कन्नौज सीएचसी पर हर गुरुवार और जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन महिला व पुरुष नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। एनएसवी स्पेशलिस्ट डॉ.एसके सिंह ने बताया कि नसबंदी के बाद एक-दो दिन आराम जरूरी होता है। अधिकतर पुरुष दो-तीन दिन बाद काम पर जा सकते हैं।
नसबंदी पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को 3,000 और महिलाओं को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही नसबंदी के लिए दंपती को अस्पताल लाने वाली आशा को पुरुष नसबंदी पर 400 और महिला नसबंदी पर 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अंतरा इंजेक्शन अपनाने वाली महिलाओं को 100 रुपये की राशि दी जाती है। वहीं इन महिलाओं को लाने वाली आशा कार्यकर्ता को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें