फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो :17: छोटे शंखवार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सौरिख। सौरिख क्षेत्र के ग्राम खड़िनी में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम मलिकपुर निवासी छोटे शंखवार (23) सोमवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी पर निकले थे। वह ग्राम खड़िनी में चंदन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। काम के दौरान वहां रखे एक पंखे में अचानक करंट उतर आया और छोटे उसकी चपेट में आ गए। उन्हें छटपटाते देख मिस्त्री और अन्य मजदूरों में खलबली मच गई। पुलिस ने छोटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही पत्नी शिवानी गश खाकर गिर पड़ी। छोटे की मौत से पत्नी शिवानी और तीन मासूम बच्चों सृष्टि, मिस्टी और बेटा आरव रो-रोकर बेहाल हैं। छोटे परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। पत्नी के सामने बच्चों के पालन-पोषण का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तार जोड़ते समय करंट से किसान झुलसा
उमर्दा। ग्राम कुढ़िना निवासी रामसिंह राठौर (60) सोमवार सुबह निजी ट्यूबवेल पर ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने से उनका एक हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गया, जिससे वह ट्रांसफार्मर के एंगल पर लटक गए। ग्रामीणों ने तत्काल उमर्दा उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जूनियर इंजीनियर चंदन कुमार ने बताया कि किसान बिना किसी पूर्व सूचना के तार जोड़ रहा था। घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)

फोटो :17: छोटे शंखवार की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें