कन्नौज। ज्वांइट मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर वैशाली ने शुक्रवार को विकासखंड में संचालित सब मिशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा गणना प्रपत्र को सावधानी से भराए जाने के लिए बीएलओ को प्रेरित किया गया।
उन्होनें कहा कि सभी बीएलओ द्वारा प्रतिदिन कम से कम 100 प्रपत्र भरे जाएं। किसी भी दशा में गणना प्रपत्र में कोई गलती न हो तथा किसी व्यक्ति का फॉर्म दो बार न भरा जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों से संबंधित गणना प्रपत्रों का कार्य प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में शुद्ध पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा उच्च गति इंटरनेट की व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।