फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: बोर्ड परीक्षा के लिए आंख मूंदकर बना दिए केंद्र, कहीं शौचालय तो किसी में बाउंड्री नहीं

विज्ञापन
राधेश्याम इंटर कालेज तालग्राम में मुख्य गेट का नजारा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के 24 बिंदुओं पर जांच के बाद 79 परीक्षा केंद्रों का बोर्ड से निर्धारण किया गया है। इनमें लापरवाही बरती गई है। परीक्षा केंद्रों पर तमाम तरह की कमियों को दरकिनार कर सब कुछ ठीक-ठाक होने की रिपोर्ट लगा दी गई। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं हैं। परीक्षा केंद्र में 19 कक्ष होने की गाइड लाइन है। इसके बावजूद 16 कमरे वाले कालेज को केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन

तालग्राम के चौधरी कृपाल सिंह इंटर कालेज बिरौली को हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। केंद्र बनाते समय सुविधाओं की पड़ताल नहीं की गई। मुख्य गेट पर विद्यालय के नाम का बोर्ड नहीं लगा है। पेयजल के लिए एक हैंडपंप है। पानी की टंकी नहीं है। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मामूली कमियां हैं। इन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले दुरुस्त करा लिया जाएगा। तालग्राम ब्लाक में राधेश्याम इंटर कालेज उमरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालय नहीं है। बोर्ड के मानक के मुताबिक परीक्षा केंद्र के लिए 19 कमरे होने चाहिए। यहां 16 कमरे ही हैं। छात्र-छात्राओं को बैठाने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि शौचालय, फर्नीचर की दिक्कत है। समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। दो कमरों का जल्द निर्माण करा दिया जाएगा। इससे परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ तीन-चार चरणों में बैठक होगी। जहां पर कमियां हैं, उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले ठीक करा लिया जाएगा। बोर्ड की गाइड लाइन से हटकर बनाए गए परीक्षा केंद्र की बाबत कहा कि इस मामले की जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- राजेंद्र बाबू, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें