फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला विंग की लिफ्ट खराब, अस्पताल प्रबंधन मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल स्थित महिला विंग की लिफ्ट पिछले छह माह से खराब है। इससे मरीजों को ऊपरी वार्ड तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। मरीजों को सीढि़यां चढ़कर जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती, प्रसूता व दिव्यांग मरीज को हो रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


महिला विंग में ऊपरी तल पर पहुंचने के लिए दो लिफ्ट लगी हैं। इसमें एक लिफ्ट छह माह से खराब है। लिफ्ट खराब होने से सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती, प्रसूता को परेशानी होती है। कई बार गर्भवती को सीढि़यों से उतरना पड़ता है। इस दौरान गर्भवती के स्वजन उन्हें सहारा देते हैं। दर्द से कराहती गर्भवतियों को मदद भी नहीं मिल पाती हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिसकी कई बार शिकायत की गई है।

सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि जल्द ही लिफ्ट को सही करवा दिया जाएगा। वैसे भी प्रसव के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होता है। महिला विंग में रैंप बनाई ही इसलिए गई है कि प्रसूता को चलना न पड़े। सामान्य प्रसव में महिला सात दिन तक वजन नहीं उठा सकती। सीढि़यों पर चढ़ उतर नहीं सकती है। वहीं, आपरेशन के बाद चार माह तक सीढि़यां चढ़ना, वजन उठाना वर्जित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें