फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने मांगा आवास

Wed, 02 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 53 शिकायतें  आईं, जिसमें पांच का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी शिकायतोें कोे विभागीय अधिकारियों को सौंप कर जल्द ही निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को सीडीओ उदय राज यादव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में जलालपुर सरमन के कुछ ग्रामीणों ने शिकायत रखी की कथित डाक्टर ओवरब्रिज के  निकट एक भवन का निर्माण करा रहा है। उन्होंने भवन के दूसरी साइड में भी जबरन गेट रख दिया हॅै।

शिकायत पर एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने तत्काल मोबाइल के जरिए डाक्टर से संपर्क किया और निर्देश दिए कि वो स्वयं भवन के दूसरे छोर पर रखे गए गेट को उखाड़ लें, नहीं तो जेसीबी मशीन मंगाकर गेट को उखाड़ दिया जाएगा। यही नहीं एसडीएम ने दरोगा राजीव चौहान को निर्देश दिए कि वे तहसील दिवस के बाद मौके पर पहुंच कर गेट को उखड़वा दें।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर कटरा निवासी विकलांग रीना पत्नी शिवनाथ ने शिकायत की कि वह पूरी तरह से विकलांग है। झोपड़ी में पॉलिथीन तान कर रहती हैं। उसे आवास दिलाया जाए। एसडीएम ने आवास बनवाने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद लोहपीटा समाज की कमला, विमला, राधा पूजा, रूबी ,बबली, शांति, सुनीता, रामबेटी, गीता ने तहसील दिवस में अफसरों के पास पहुंच कर फ रियाद रखी कि उन्हें आवास बनवाने के लिए भूमि दे दी गई है, पर पैसे न होने से आवास बनवाने में असमर्थ हैं। उन्हें सरकारी आवास दिलाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें