फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 25 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
तालाब में फैली पड़ी गंदगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहल्ला रामनगर में गौरीशंकर मंदिर के पीछे तालाब है, जिसमें गंदगी के चलते लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी तालाब की सफाई नहीं हो सकी। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को मोहल्ले की महिलाओं ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।  मोहल्ला रामनगर के लोगों ने बताया कि गौरीशंकर मंदिर के पीछे काफी पुराना तालाब है। तालाब की सफाई न होने से वहां गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है।
विज्ञापन


गंदगी के चलते मोहल्ले के लोगों का सांस लेना दूभर है। सबसे ज्यादा दिक्कत मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ती है। इसके साथ ही अब तालाब में मच्छरों की फौज भी पनपने लगी है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि कई बार तालाब की सफाई कराए जाने को लेकर नगरपालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आक्रोशित महिलाओं ने देवी तालाब के पास खड़े होकर नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

महिलाओं का कहना था कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान शीतला गुप्ता, मालती, रानी, राधा, ऊषा गुप्ता, प्रेमलता, ममता पाल, सुनीता, सावित्री, निक्की, पिंकी, प्राची, दीक्षा, गिरजा, गीता, अलका आदि लोग मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें