फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का पानी गंगा में गिरने पर संत खफा

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संत और ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैय्यदपुर सकरी गांव के सीवरों का गंदा पानी नाले के माध्यम से गंगा में गिर रहा है। शुक्रवार को इस समस्या का निस्तारण करने के लिए संतों और ग्रामीणों ने डीएम जगदीश से गुहार लगाई है। उन्होंने समस्या निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  शिकायती पत्र में बताया कि गांव सैय्यदपुर सकरी गांव के सीवरों का गंदा पानी एक नाले में इकट्ठा होता है। यह नाला सीधे गंगा में खुलता है। इससे गंगा में प्रदूषण हो रहा है। पानी में कीडे़ पड़ रहे हैं। इस पानी में भक्त और साधु स्नान नहीं कर सकत हैं।
विज्ञापन


साधुओं ने कहा कि आस्था के चलते प्रशासन को इस मुद्दे पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।  महंत बाबा सूरदास, बाबा रामकुमार, बाबा रामतीर्थ ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर वे सीएम आदित्यनाथ योगी व पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाएंगे। इसके साथ आंदोलन किया जाएगा। शिकायत पत्र देने वालों में राम दुलारे, शैलेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,  नन्हे, अमित, उमेंश रविशंकर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें