फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। गांव के बाहर शनिवार को फंदे पर महिला का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को लटका देख परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


क्षेत्र के मलिहापुर गांव निवासी सरला देवी (35), पति अनिल के साथ पंजाब में रहती थीं। दीपावली पर सरला परिवार के साथ गांव आई थी। सुबह सरला देवी का शव गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटकता मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सरला के पिता खजुआ निवासी रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार को पति-पत्नी में साथ रहने के लिए तहसील में विवाद हुआ था। तब सरला मायके खजुआ गांव चली गई थीं। इसके बाद शुक्रवार को सरला ने ससुराल मलिहापुर जाने की बात कही और घर से निकल गई।
इसी बीच सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास एक पेड़ में साड़ी के फंदे से महिला का शव लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान होने पर सरला के मायके पक्ष में चीखपुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव पेड़ में लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के पिता रामचंद्र ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें