फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। घर के अंदर कमरे में महिला का शव शनिवार शाम फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। विवाहिता की 10 साल की बेटी ने पिता पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

ग्राम रूरा निवासी सानिया बेगम (35) का शाम को घर की छत के कुंडे में दुपट्टे से शव लटका मिला। 10 साल की बेटी कुलसुम ने घटना की जानकारी निस्तौली निवासी मामा सिराज अहमद को दी और वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। बेटी ने आरोप लगाया कि पिता अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। दिन में पिता ने मां को पीटा और फंदे पर लटका दिया। भाई
सिराज अहमद ने बताया कि सानिया की शादी वर्ष 2012 में कायम खान के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और दहेज को लेकर बहन के साथ मारपीट की जाती थी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीमारी के चलते हुई थी पहली पत्नी की मौत
कायम खान की पहले वर्ष 2010 में बन्नो से शादी हुई थी। बीमारी के चलते पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद कायम खान ने सानिया से उसके तीन बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी कुलसुम, आठ वर्षीय बेटा अर्श और छह वर्षीय बेटा फैजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें