फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बैंक से केवाईसी कराकर लौट रही महिला पुत्र के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। तभी महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की गांव सभा कुंवरपुर जनूं के मजरा फतेहनगर निवासी बूंदा देवी (50) बेटे योगेश के साथ शुक्रवार को अकबरपुर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में केवाईसी कराने गई थी। बैंक में काम निपटाने के बाद मां बेटे सड़क के किनारे खडे़ थे। तभी सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बूंदा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। महिला को अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बूंदा देवी के दो पुत्र व एक बेटी हैं। इनमें एक पुत्र अभी भी अविवाहित है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें