फोटो :33: कुसुमा देवी की फाइल फोटो।
इंदरगढ़। सौरिख मार्ग पर ग्राम बिसुनापुर के पास बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति घायल हो गए। घायल पति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के ग्राम सपहा निवासी रामकुमार कोटेदार हैं। परिजनों ने बताया कि रामकुमार पत्नी कुसुमा देवी (50) के साथ सोमवार को बाइक से कन्नौज गए थे। शाम को वापस आते समय इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर बिसुनापुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने कुसुमा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जाएगी।