सदर क्षेत्र के वशीरापुर भाट गांव में विवाहिता की
दहेज को लेकर हत्या कर दी गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत
आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हरदोई के पलिया
हरिपालपुर गांव निवासी राम सिंह पुत्र छोटेलाल ने कोतवाली में दर्ज कराई
रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन रीना (21) पुत्री छोटेलाल का विवाह
वशीरापुर भाट कन्नौज निवासी श्रीराम के पुत्र अनंतराम से 14 मई 15 को किया
था। शादी के बाद से ही ससुराली बाइक और दो लाख रुपये की नगदी की मांग करते
हुए प्रताड़ित करने लगे।
कई बार इस बात को लेकर पंचायत हुई, पर ससुराली
नहीं माने। बुधवार की शाम पति अनंतराम, जेठ रामकिशोर, देवर जीतेंद्र, ससुर
श्रीराम, सास व ननद सलोनी ने मिलकर रीना की हत्या कर शव को फांसी के फंदे
पर लटका दिया।