देवों के देव प्रथम पूज्य विघ्न विनाशक भगवान गणेश की
पूजा अर्चना और धरती पूजन के साथ दिन की रामलीला का शुभारंभ हो गया। इस
दौरान शोभायात्रा में निकाली गई झांकियां देख लोग भावविभोर हो गए।
गुरुवार
की शाम तालग्राम तिराहे के पास स्थित प्रताप टेंट हाउस से भगवान गणेश के
साथ अन्य झांकियां बैंडबाजों के साथ निकाली गई। व्यास पीठ पर विराजमान
सुभाषचंद्र अग्निहोत्री रामायण का पाठ करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के
मुख्य मार्ग से विशुनगढ़ रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
यहां पर
गणेशजी की वंदना और फिर वृंदावन धाम से आए अनुराग चतुर्वेदी ने वैदिक
मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया तथा हनुमानजी की मूर्ति पर चोला चढ़ाकर
प्रसाद बांटा। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू,
महामंत्री मनोज दुबे, महावीर प्रसाद हलवाई, विनोद पांडेय, भाजपा नगर
अध्यक्ष रामानंद वर्मा, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे, राहुल
दीक्षित, टीटू अग्निहोत्री, प्रशांत तिवारी चंदन, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद
थे।