फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुष्कर्म के विरोध में मुंहबोले भतीजे ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत में पानी लगाने गई महिला की मुंंहबोले भतीजे ने दुष्कर्म का विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके चहरे व शरीर पर ईंट से प्रहार भी किए थे। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों से महिला की साड़ी व मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी 40 वर्ष की महिला का शव रविवार की सुबह अर्धनग्न हालत में मक्का के खेत में मिला था। उसकेे शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। महिला शनिवार की शाम को मक्का के खेत में पानी लगवाने के लिए घर से गई थी। महिला की ननद ने गांव के अमरपाल व गांव मड़िया निवासी वीरपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत थाने की पुलिस को लगाया था। पुलिस ने महिला के मुंहबोले भतीजे अमरपाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी अमरपाल उर्फ ललुआ उर्फ भैरव उर्फ अनुज ने बताया कि महिला को वह चाची कहता था। वह महिला का घर व खेत में काम करने में हाथ बंटता था। शनिवार को खाद व पानी लगाते समय उसने पांच पौवा देसी शराब पी ली थी। नशे में उसने चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

चाची की साड़ी व मोबाइल को झाड़ियाें में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर साड़ी व मोबाइल बरामद कर लिया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि मुंहबोले भतीजे अमरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें