छिबरामऊ। सात मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नौली निवासी शीला कश्यप (35) पति भानु प्रताप के साथ सात मई को एक शादी समारोह में शामिल होने मायके समधन कटरा जा रही थीं। बताया गया कि निरंकारी सत्संग भवन के सामने फुटपाथ पर खड़ी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शीला सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर उनके ऊपर से निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा था। काफी प्रयास के बावजूद सुबह नाै बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शीला कश्यप अपने पीछे पति तथा दो मासूम बेटे अभि (6) और दर्शन (3) को छोड़ गई हैं। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।