फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे ई-टिकटों के अवैध कारोबार का खुलासा, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) फर्रुखाबाद एवं सीआईबी इज्जतनगर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात रेलवे आरक्षित ई-टिकटों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बड़ी संख्या में तत्काल एवं सामान्य श्रेणी के रेलवे आरक्षित ई-टिकट, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय इज्जतनगर से प्राप्त आरक्षित ई-टिकट डाटा इनपुट के आधार पर मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शाम को संयुक्त टीम ने गुरसहायगंज स्थित तैयाबी कंप्यूटर जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान संचालक निजाम भारती को आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी का दुरुपयोग कर तत्काल एवं सामान्य श्रेणी के रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर अधिक कीमत पर बेचते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निजाम भारती पुत्र मुन्ना आजाद निवासी दिलशाद नगर, थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी छह पर्सनल यूजर आईडी बनाकर ग्राहकों की मांग के अनुसार टिकट तैयार करता था और प्रत्येक टिकट पर 100 से 200 रुपये अतिरिक्त वसूल कर अवैध लाभ कमाता था। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 56 रेलवे आरक्षित ई-टिकट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 1,51,367 रुपये बताई गई है। इनमें आठ टिकट यात्रा अवधि शेष वाले मिले जिनकी कीमत 11,338 रुपये तथा 48 यात्रा अवधि समाप्त टिकटों की कीमत 1,40,039 रुपये आंकी गई। टीम ने टिकट बनाने में प्रयुक्त एक डेल लैपटॉप, प्रिंटर एवं एक रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत रेसुब पोस्ट फर्रुखाबाद पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट फर्रुखाबाद के प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह राघव, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी तथा सीआईबी इज्जतनगर के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार शामिल रहे। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक ओपी मीणा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें