फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जीने से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। छत से उतर रही महिला का पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी चंदावती (51) नौ अक्तूबर की सुबह 10 बजे छत पर गईं थीं। नीचे उतरते समय जीने पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए इटावा के निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर एक बजे मौत हो गई। चंदावती की मौत के बाद पति वीरेंद्र, बेटे सत्यम, बेटी दीप्ति तथा देवर जितेंद्र व धर्मेंद्र सविता का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें