फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऑटो-रिक्शा और ट्रैक्टर की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कानपुर देहात में शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे सवारियों से भरा ऑटो-रिक्शा सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत कर दिया और गंभीर रूप से घायल एक युवक को सैफई रेफर कर दिया।


सकरावा निवासी किशनलाल (60) के साले की बेटी की शादी में शामिल होने कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के बलैया गांव पत्नी मुन्नी देवी (55) व परिवार के ही बाबूलाल (30), मोहित (17) के साथ गए थे। मंगलवार की देर रात ऑटो-रिक्शा से लौटते समय थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो-रिक्शा को धर्मेंद्र चला रहा था। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने कमला देवी निवासी बलैया रूरा कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति रमेश चंद्र को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें