फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई महिला, कराया गर्भपात

Thu, 18 Apr 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। एक युवक ने दो माह पहले महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि धमकी के चलते घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। महिला ने गर्भवती होने पर जब युवक को जानकारी दी तो युवक ने टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया। शिकायत लेकर आरोपी के घर गई तो युवक ने परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि दो माह पहले शाहिद उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक की धमकी के कारण वह चुप रही। दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई, जानकारी होने पर युवक से कहा तो गर्भपात के लिए उसने टेबलेट लाकर दे दी। टेबलेट खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शिकायत लेकर युवक के घर गई तो आरोपी ने पिता रशीद, चांबबेग, शनी, जाहिद के साथ मिलकर धक्का-मुक्की की। शिकायत की तो तुझे व परिवार के लोगों जान से मार देंगे। आरोप है कि आठ साल पहले भी युवक उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है, तब भी वह गर्भवती हुई थी। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


दुल्हन लेकर शाहिद पहुंचा पुलिस हिरासत में

शाहिद की शादी एक दिन पहले ही हुई है। मंगलवार को वह बरात लेकर फिरोजाबाद गया था। निकाह होने के बाद दुल्हन को लेकर बरातियों के साथ घर लौटा था, तभी महिला की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने में बिठा लिया। उधर आरोपी युवक की नवविवाहिता पत्नी की सूचना पर उसके मायके वाले भी पहुंच गए और युवक के परिजनों से वार्ता कर दुल्हन को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें