फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक पुलिया से टकराकर बना आग का गोला

Thu, 18 Apr 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। राजस्थान से आजमगढ़ जा रहा ट्रक एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराकर आग का गोला बन गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने यूपीडा की फायर विभाग की आरजीबीईएल कंपनी को सूचना दी। टैंकर खाली होने पर फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। आग बुझने तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर जिले के रूपगंज सुरसुरा निवासी चालक जगदीश, क्लीनर दुर्गेश निवासी छपरी नरैना दूदू के साथ ट्रक में टाइल्स लादकर किशनगढ़ राजस्थान से आजमगढ़ जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 160 ईशन नदी के पास रात दो बजे अचानक चालक को झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया और आग लग गई। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। यूपीडा टीम ने हाइवे की फायर ब्रिगेड संस्था आरजीबीईएल कंपनी और फायर ब्रिगेड को दी। आरजीबीईएल के टैंकर में पानी नहीं था। ढाई बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें