फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: झाड़ फूंक का आरोप लगाकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। कुंडेपुर्वा गांव निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक जानवर की मौत हो गई। जानवर की मौत झाड़ फूंक करने का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह एक व्यक्ति व उसका पुत्र घर में घुस आए और मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

-
युवक की बाइक चोरी

चपुन्ना। मुड़ियन नगला गांव निवासी प्रशांत सिंह कस्बे में चल रही रामलीला देखने आया था। मैदान के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। मौका पाकर एक युवक बाइक चोरी कर फरार हो गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक बाइक ले जाते कैद हो गया। सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर जांच कराई जा रही है। (संवाद)

-
न्यूज डायरी::::

डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

छिबरामऊ। दीपावली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीएम शुभ्रांत शुक्ला व एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान तहसीलदार अभिनव वर्मा, सीओ ओमकार नाथ शर्मा, कोतवाल सचिन सिंह तथा कोतवाली के सभी चौकी इंचार्ज साथ रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-
पेंशनरों की अनदेखी के विरोध में धरना
कन्नौज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में महंगाई राहत में पेंशनरों की अनदेखी के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक द्विवेदी ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें