फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला ने एसपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक महिला ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने एक तत्कालीन सिपाही पर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पर भी अभद्रता और जूतों से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर की यह महिला साढ़े छह बजे एसपी कार्यालय पहुंची थीं। उसने बताया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब वह इसकी शिकायत लेकर कोतवाली गई तो प्रभारी निरीक्षक ने उससे अभद्रता की। महिला ने पुलिस की निष्क्रियता से तंग आकर जान देने की बात कही। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते महिला को पकड़ लिया। उन्होंने उसे खुद को आग लगाने से रोक लिया।
एसपी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पीड़ित महिला से बातचीत की। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। बाद में महिला को महिला थाना प्रभारी सीमा पटेल के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस घटना से आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सौंपी है। आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें