फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिला अधिवक्ता को तमंचा दिखाकर लूट, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कचहरी से घर लौट रही महिला अधिवक्ता को तमंचा दिखाकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ग्राम आसफपुर पट्टी निवासी महिला अधिवक्ता अंजू पटेल ने बताया कि पांच सितंबर 2026 को शाम करीब सात बजे वह स्कूटी से छिबरामऊ कचहरी से घर लौट रही थीं। पुखरावां पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के हरिश्चंद्र, संतोष कुमार, अंबर पटेल उर्फ वासु और तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि एक आरोपियों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया, जबकि दूसरे ने चाकू दिखाकर गले में पड़ी सोने की जंजीर और पर्स में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की। महिला अधिवक्ता के अनुसार थाने और एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन अज्ञात समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें