फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों की पत्नियों को किया सम्मानित

Wed, 16 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाक युद्ध 1971 की 44 वीं वर्षगांठ पर बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में विजय दिवस का आयोजन किया गया। इसमें शहीद सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व प्रधानाचार्य मेजर एनसी टंडन, विशिष्ट अतिथि एफएफडीसी के निदेशक शक्ति विनय शुक्ला, सहायक निदेशक एपी सिंह ने संयुक्त रुप से झंडा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसमें 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिक कृष्ण मुरारी दुबे के चित्र पर अतिथियों व मौजूद नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम में युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों को भी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व मेजर बीएस तोमर, कैप्टन बलराम सिंह, शिवकुमार सिंह चंदेल ने साल उढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्हें आर्थिक सहयोग के रुप में चेक भी दी गई। इस कार्यक्रम में शहीद कृष्ण मुरारी की पत्नी हंसमुखी, रोहन सिंह की पत्नी उमा देवी, रामनाथ सिंह की पत्नी रामवती, जुगुल किशोर की पत्नी शकुंतला देवी, चंद्रभान सिंह की पत्नी विद्यावती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक संघ के महासचिव ओमकार सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार चंदेल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ ही कैप्टन बलराम सिंह, कैप्टन रवींद्र कुमार ने 1971 के युद्ध के दौरान के कई वृतांत सुनाए। कार्यक्रम में बैंक आफ इंडिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं व जिले के नागरिकों, पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के अलावा अनंतराम वर्मा, शिवनाथ सिंह, कर्मवीर सिंह, सूबेदार वसीरुद्दीन, शिवमंगल सिंह, प्रमोद सिंह, भोजराज, मानिकचंद्र, अजय दीक्षित, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर बीएस तोमर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें