फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता साथ

Tue, 22 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा के बड़ा बाजार में भाजपा के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपाइयों के नवनियुक्ति पदाधिकारियों व बूथ लेबल कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने व प्रधानमंत्री की नोट बंदी की योजना को सही ठहराया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुभाष गुप्ता व संचालन अशोक वर्मा ने किया। बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री की ओर से चलाई जाने वाली किसान बीमा योजना, गरीबों के लिए जनधन योजना के अलावा सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बूथ लेबिल पदाधिकारियों को 2017 के चुनाव में बूथ को मजबूत करने की नसीहत दी।

इसी क्रम में मंडल महामंत्री हरिनाथ राजपूत ने प्रधानमंत्री की नोट बंदी योजना को सही ठहराते हुए कालेधन को बाहर लाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। भाजपा नेता गौरव द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी, यतेंद्र राजपूत आदि ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर ललित कटियार, नीलू चौहान, श्यामू तिवारी, रामऔतार शाक्य, कमला शाक्य, सभासद अंजू देवी सक्सेना, मानसिंह राजपूत, अन्नू यादव, राजा चौरसिया, ईश कु मार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें