गैस एजेंसी क्रासिंग के निकट बकरी चरा रहा वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई।
सदर कोतवाली के गांव काजीपुर वलही निवासी गिरेंद्र सिंह (65) सोमवार की शाम गैस एजेंसी क्रासिंग के निकट बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान एक बकरी ट्रेन की पटरी पर चली गई। तभी अचानक ट्रेन आ गई।
बकरी को बचाने के लिए वृद्ध वहां पहुंचा और ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सरायमीरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर वृद्ध को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई।