रामलीला कमेटी की ओर से सौरिख तिराहा पर चल रही
रात्रिकालीन रामलीला राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। कार्यक्रम के
दौरान कलाकारों को सम्मानित किया गया।
आदर्श रामलीला मंडल चित्रकूट धाम
के कलाकारों ने भरत मिलाप राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया। रामजी 14
वर्ष वन में व्यतीत करने के बाद जब सीता और वानर सेना के साथ अयोध्या आए
तो अवध के निवासियों व भरत ने राम का स्वागत किया। अयोध्या में खुशियां
मनाई गई।
भरतजी के अनुरोध पर गुरु वशिष्ठ एवं ब्राह्मणों ने रामजी का तिलक
कर उन्हें अयोध्या का राज्य सौंपा। यह देखकर उपस्थित भारी भीड़ ने जय
श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान रात्रि और दिन की रामलीला के
पात्रों को सम्मानित किया गया। रामलीला में रावण का अभिनय करने वाले
रामसच्चे दीक्षित, शंकरजी के स्वरूप में पंकज दुबे और हनुमान स्वरूप में
राजीव मिश्रा समेत राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, मेघनाथ आदि पात्रों
को सम्मानित किया गया।
पात्रों के अलावा कमेटी के वयोवृद्ध संरक्षक
महावीर प्रसाद वैश्य, व्यासजी सुभाषचंद्र अग्निहोत्री, गुलफाम सिंह राठौर
और गंगेश्वरदयाल दीक्षित को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमेटी
अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रशांत तिवारी चंदन, कार्यवाहक अध्यक्ष देवकी नंदन मिश्रा, सर्वेश
चौरसिया, प्रदीप सिंह, प्रेममुरारी दुबे, भाष्कर
चतुर्वेदी, संजय पौल आदि मौजूद थे।