फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई न होने से सूख रहीं फसलें

Thu, 13 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला खगू के किसान कृष्णपाल सिंह जब खेत में फसल देखने गए तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। कारण खेत में खड़ी उनकी फसल सूख रही है। एक तो बारिश नहीं हो रही, ऊपर से बिजली धोखा दे गई। ऐसे में वे अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। यह कहानी एक-दो नहीं बल्कि इलाके के सैकड़ों किसानों की है।
विज्ञापन


बहवलपुर उपकेंद्र से जुड़े कपूरपुर, हाथिन, तिलोकापुर, भाउलपुर, कसावा, गागिन नगला, भारापुर, पलिया बूंचपुर, तिगुडिय़ा, खगू नगला, भखमपुर सानी, मु़डिय़ा, नगला दुर्गा, नगला बल्देव, कठाहार और बिसमा सहित 100 से अधिक गांवों में नलकूप से ही सिंचाई होती है।

बिजली न मिलने से इन गांवों के सैकड़ों किसान बेहाल हैं। सिंचाई न हो पाने से हजारों बीघा फसल सूखने की कगार पर हैं, जबकि काफी फसलें सूख गई हैं। भाउलपुर के किसान रघुवेश श्रीवास्तव, हाथिन के वेद प्रकाश चौहान, गागिन नगला के संजय त्रिपाठी के अनुसार क्षेत्र में नहर और बंबा नहीं हैं, सिर्फ नलकूप से सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन


भूमिगत जलस्तर काफी नीचे होने के कारण यह इलाका डार्क जोन कहा जाता है। ग्रामीण काफी समय से क्षेत्र में नहर की मांग कर रहे है, लेकिन आजतक सुनवाई नहीं है। बताया कि बिजली न मिलने से फसलें सूख रही हैं। इनका कहना है कि दो दिन में बमुश्किल दो घंटे बिजली मिल पा रही है।

ऐसे में ओवरलोड होने पर नलकूप नहीं चल पाता है। किसान कई घंटे खेत में बैठकर इंतजार करता है, फिर मायूस होकर घर लौट आते हैं। नगला खगू के किसान कृष्णपाल सिंह, दुर्गा नगला के महेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, तिगुडिय़ा के अवधेश पाल के अनुसार मक्का, धान, ज्वार और सब्जियों में अरबी, परवल, भिंडी सिंचाई के अभाव में सूख रही है। बारिश न होने से तिल, अरहर आदि फसलें भी मुरझा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें