फोटो -08- गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे लोग। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दो दिन धूप निकलने के बाद बुधवार को फिर से ठंड बढ़ गई। आने वाले तीन दिनों में बादल छाए रहेंगे। इससे सर्दी और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने फिलहाल अभी सर्दी से राहत न मिलने की चेतावनी जारी की है।
न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 19 डिग्री रहा है। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दिन में निकली धूप बेअसर साबित हुई।
शाम होते ही शीतलहर लगने लगी। इससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को निकली धूप से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बुधवार से मौसम फिर सर्द हो गया। इस सप्ताह शुक्रवार से रविवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।