फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्दी का कहजर जारी, शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सप्ताह भर से चल रही शीतलहर का कहर रविवार को भी जारी रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए। सर्दी के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन



पूर्वाह्न तक हाईवे समेत शहर की बाजार व गलियों पर सन्नाटा पसरा रहा। सर्दी के कारण दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए। शाम गहराते ही गलन और बढ़ गई, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गलन व शीतलहर से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार सर्दी से बचाव के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है।


भीषण सर्दी में अब गेहूं पर पाले की मार
शनिवार को पांच डिग्री तापमान पहुंच गया। देर रात में पाला गिरा, जो सुबह खेतों में दिखाई दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पाला से आलू, गेहूं व सरसों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसानों को चाहिए कि वह खेत में हल्की सिंचाई करें और मेड के किनारे आग जला दें। इससे पाले का प्रभाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें