फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भागों में बांट कर सर्किल की होगी नाकाबंदी

Sun, 11 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर देर रात कोतवाली में अफसरों की बैठक कर डीएम और एसपी ने मतदान से पूर्व समीक्षा की और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि छिबरामऊ-सौरिख क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है।
विज्ञापन


रविवार की देर रात कोतवाली में डीएम अनुज झा ने कहा कि मंगलवार को होने वाले मतदान में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पक्षपात और दबंगाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सौरिख और छिबरामऊ क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है।

पूरे सर्किल की नाकेबंदी कराई गई है। 16 बैरियर लगवाए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए 25 पुलिस सेक्टर मोबाइल और 25 प्रशासन की सेक्टर मोबाइल, नौ जोनल पुलिस और इतने ही जोनल प्रशासन के तैनात किए गए हैं। चार सीओ और चार एसडीएम के अलावा एएसपी, सीडीओ, डीडीओ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से 875 होमगार्ड, 650 पीआरडी जवान, 230 हेडकांस्टेबिल, 650 सिपाही, एक कंपनी पीएसी के अलावा चार टोलियां रिजर्व में रखी गई हैं। ट्रैफिक के साथ चीफ फायर आफीसर, आरआई रेडियो को भी सर्किल में तैनात किया जाएगा। पोलिंग एजेंट को मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रभावित करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के 16 गांवों को चिह्नित किया गया है। उनका भ्रमण कर उन पर पूरी नजर रखी जाएगी। बैठक में सडीओ उदयराज यादव, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, बीडीओ अनिल कुमार, कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव, तालग्राम एसओ इमरान खान, सौरिख एसओ रजनेश चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें