फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम ब्लाक से 29 के पर्चे वापस

Sun, 11 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम विकास खंड में तीसरे चरण के चुनाव में नामांकन वापसी के दिन 29 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए। अब 93 पदों पर 419 उम्मीदवार मैदान में हैं। ब्लाक के चार महिला बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया, जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह यादव ने अपने सभी नामांकन वापस लेकर अपनी पत्नी संध्या यादव का निर्विरोध बीडीसी बनने का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन


वहीं संध्या यादव ने वार्ड 49 से पच्रा वापस लेकर भगवान देवी का निर्विरोध चुनना तय कर दिया। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में तालग्राम ब्लाक में 97 बीडीसी के लिए 454 नामांकन पत्र भरे थे। इसमें जांच के दौरान वार्ड 45 ब्राहिमपुर निजामपुर से सुमित व वार्ड 21 तेराजाकेट से पवन का परचा निरस्त हो गया।

वार्ड 36 ऊंचा लाड़पुर में चार उम्मीदवारों में से तीन ने पर्चे वापस ले लिए, जिससे लक्ष्मी पत्नी सेवकराम निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वार्ड 54 रोहली में एकमात्र नामांकन रेशमा पत्नी विश्राम का हुआ। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र यादव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव वार्ड 21 मझपुरवा में मैदान में हैं।
विज्ञापन


शनिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न बांटे गए। इस दौरान ब्लाक परिसर के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व उनके पुलिस कर्मी मौजूद थेे। भीड़ के बावजूद थाने से फोर्स नहीं पहुंचा। सूचना के बाद गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था ठीक की। उधर, चुनाव चिह्न आवंटन के लिए उम्मीदवार घंटों लाइन में लगे रहे।

वहीं ब्लाक के बाहर लगी दुकानों पर चुनाव चिह्नों की जमकर खरीदारी भी हुई। उधर, चौथे चरण के चुनाव के लिए अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री व सदर विधायक ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल कराए। वहीं एक-एक प्रत्याशी के साथ कई-कई लोग नामांकन कक्ष में पहुंचे। शनिवार को जिला पंचायत में असरदार नेताओं का दबदबा रहा।

तिर्वा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उमर्दा व हसेरन ब्लाकों के आठ वार्डों में अब 202 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। अंतिम दिन 54 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कुछ ऐसे प्रत्याशियों ने भी पर्चे भरे जो पहले दिन नामांकन कर चुके थे। सदर विधायक अनिल दोहरे ने वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए श्याम सिंह यादव का नामांकन पत्र दाखिल कराया।

एआरओ कक्ष में इनके साथ कई अन्य सपा नेता भी थे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने अपराह्न 3.50 बजे पहुंचकर तीन-चार महिलाओं के वार्ड 21 से पर्चे दाखिल कराए। ज्ञात हो कि इसी वार्ड से उन्होंने पहले दिन अपनी पुत्रवधू पूजा का भी नामांकन दाखिल कराया था।

पूरे जिले में अब जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सिर्फ अंतिम चरण में हुए नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को होगी। 16 को दोपहर तीन बजे तक पर्चों की वापसी व उसी दिन चुनाव चिह्न बंटेंगे। दोनों ब्लॉक क्षेत्रों का मतदान 29 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें