फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार कर राहगीरों को प्रशिक्षित भी करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सड़क हादसों में तड़पते घायलों को एंबुलेंस कर्मचारी तत्काल प्राथमिक उपचार देंगे। इस दौरान राहगीरों व आसपास मौजूद लोगों को भी प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करेंगे। ताकि वे भी लोगों की जान बचा सकें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के ईएमटी को शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद के 80 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डॉ. दिलीप सिंह ने कहा वह हादसे या बीमार व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचने का प्रयास करें। मौके पर जाकर घायल व बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देते समय राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। ताकि वे भी प्राथमिक उपचार दें सके। इस दौरान लखनऊ से आए राम किशन, धनंजय और विकास बाथम ने भी कर्मचारियों को अहम जानकारियां दी। प्रशिक्षण में रुपेश तिवारी, शिवसिंह कुशवाहा, सौरभ और अंकित कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें