फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पत्नी मायके गई, पति ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम। तीन दिन पहले पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने रविवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी।


क्षेत्र के गांव सहियापुर भूड़पुरवा निवासी सतेंद्र उर्फ अखिलेश (23) खेती-किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि सतेंद्र की शादी मई 2024 में तिर्वा के धारानगर निवासी पूजा के साथ हुई थी। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पूजा अपने मायके चली गई। सतेंद्र ने रविवार रात घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। परिजनों ने बताया कि सतेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था और एक बहन है। घटना के बाद मां मीना देवी और पिता कृपाराम उर्फ पप्पू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें