फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो लाख रुपये न मिलने पर पत्नी को किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के अलमगीरगंज निवासी कांति देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कमलेश के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी हुई थी। शादी में परिजनों ने उपहार दिया था। शादी के बाद से पति कमलेश, सास गीता देवी, देवर बृजेश कुमार व ननद राधा अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगी। मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कहा कि सात नवंबर को ससुरालीजनों ने लाठीडंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में मायके ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें