फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले तांगे वाले, सवारियां ढोईं

Tue, 27 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रोज कमाने-खाने वाले तांगा चालकों ने सोमवार को हिम्मत जुटाई और घोड़ा-तांगा लेकर कोतवाली के पास सड़क किनारे खड़े हुए। यह देखकर पैदल आने-जाने वाले लोग तांगे में बैठ गए। इसके बाद उन्हें सरायमीरा पहुंचाने व सरायमीरा से शहर पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


तांगा चालक शकील ने बताया तीन दिन से घर में बैठे-बैठे ऊब गए। राशन-सब्जी खत्म हो गई तो पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई। सोमवार को सड़क पर लोगों को आता-जाता देखा तो मन में हिम्मत जगी और वह तांगा लेकर रोजीरोटी कमाने निकल पड़े। उसने कहा कि नफरत की बजाय इंसानियत की बातें करनी चाहिए।

उसके तांगे में बैठने वाली सवारियां हर जाति धर्म की होती हैं। जिन्हें वह उनके बताए स्थान तक छोड़ता है। सफर करने वाले चाहें हिंदू हों या मुसलमान, उन्हें तांगे में बैठाकर मंजिल तक पहुंचाने के बाद बदले में जो किराया मिलता है, उससे उसका व बीवी-बच्चों का पेट भरता है।
विज्ञापन


दोपहर बाद देखा-देखी कई अन्य तांगा चालक भी रोड पर आए तो सवारियों का आवागमन शुरू हो गया। इससे तांगा चालकों को जहां रोजी-रोटी कमाने का अवसर मिला वहीं महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को तीन से चार किमी पैदल चलने की समस्या से राहत मिल गई। ज्ञात हो कि कन्नौज के शहरी क्षेत्र में जाने के लिए जीटी रोड से दो रास्ते निकले हैं।

एक सरायमीरा से ग्वालमैदान होकर और दूसरा मकरंदनगर से हरदेवगंज होते हुए शहर तक जाता है। सरायमीरा से ग्वालमैदान वाले रूट पर केवल तांगा चालक ही सवारियां ढोते हैं। टेंपो को इससे जाने की परमिट नहीं है। इस निर्धारित रूट पर तांगा चलाने वाले करीब आधा सैकड़ा परिवार जीविकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें