अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैयार किए गए बेड।
- फोटो : अमर उजाला
19 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट है। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। 50 बेड भी तैयार करवाए गए हैं।
तीसरे चरण में 19 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर पहले से ही स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल की सफाई के साथ ही अन्य अधूरी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है।
इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में पड़े 12 बेडों की सफाई के साथ ही अन्य कक्षों में भी लगभग 50 बेडों की व्यवस्था करा दी गई है। जिससे अस्पताल में इमरजेंसी में कोई अव्यवस्था न होने पाए। पूरे स्टाफ को भी समय पर अस्पताल में उपस्थित होने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।