फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसी दिन पता चलेगा कहां की होगी मतगणना

Mon, 26 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली नवंबर को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिकों को ब्लाक तो बता दिया गया, पर किस न्याय पंचायत की मतगणना की जिम्मेदारी उनको मिलेगी, यह उसी दिन पता चलेगा।
विज्ञापन


रविवार को जीटी रोड किनारे स्थित कृषि मंडी समिति में सुबह नौ बजे से पहली पाली का प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर 12 बजे व तीन बजे से दो-दो घंटे का प्रशिक्षण भी सीडीओ उदयराज यादव की देखरेख में चला। उन्होंने बताया कि मतगणनाकार्मिकों को मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे पहुंचना होगा।

साथ ही जिन एआरओ ने जिस क्षेत्र के नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी निभाई थी, वहां का दायित्व मतगणना के लिए उनको नहीं दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि जिम्मेदारी के लिए क्षेत्र बदल दिए गए हैं। सुबह आठ बजे से एक साथ बीडीसी व डीडीसी पदों के लिए मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


सुबह की शिफ्ट में मतगणना करने वालों को रात आठ बजे तक रहना होगा। इसके बाद दूसरी शिफ्ट रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक होगी। जरूरी हुआ तो पहली शिफ्ट में मतगणना करने वाले सभी पर्यवेक्षक, मतगणना कार्मिक, आरओ व एआरओ भी वहां तीसरी शिफ्ट के लिए आएंगे।

गलत मतपत्र का निर्णय एआरओ अपने आरओ की सहमति से लेंगे। इसके पीछे आठ कारण बताए गए हैं। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी वीपी सिंह, डीबीडब्ल्यूओ राजेश कुमार बघेल व डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें