फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी का रिश्ता तोड़ा तो युवक के घर अनशन पर बैठ गई युवती

विज्ञापन
फोटो :20: युवती को समझाते थानाध्यक्ष आलोक कुमार। संवाद
विज्ञापन
चपुन्ना। दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता टूटने से आहत युवती अकेले ही करीब 60 किलोमीटर दूर युवक के घर आ धमकी। युवती को देखकर युवक घर से भाग गया जबकि परिजन ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पूरी रात युवती बरामदे में अकेले अनशन पर बैठी रही। करीब 30 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवती को समझाकर अनशन खत्म कराया और रिश्तेदारों और चचेरी बहन की सुपुर्दगी में उसे भेज दिया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी सकरावा क्षेत्र के ग्राम बझेड़ी निवासी संजीव के साथ तय हुई थी। सोमवार सुबह युवती बिना शादी के ही संजीव के घर पहुंच गई। उसे देख संजीव घर से भाग गया। वहीं परिजन ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बिना शादी के दुल्हन के ससुराल पहुंचने की चर्चा पूरे गांव में फैल गई और लोग उसे देखने के लिए जुटने शुरू हो गए लेकिन युवती वहां से नहीं हिली। पूरी रात घर के बाहर अकेले बरामदे में अनशन पर बैठी रही।
दूसरे दिन युवती के बहनोई व बहन भी गांव पहुंच गए। बहनोई के उग्र तेवर देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सकरावा थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने अनशन पर बैठी युवती और उसके रिश्तेदारों को काफी समझाया लेकिन वह वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हुए। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 30 घंटे बाद युवती शांत हुई। पुलिस ने युवती को चचेरी के सुपुर्द कर उनके साथ भेज दिया। सकरावा थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। आमने-सामने बिठाकर काउंसलिंग की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। वार्ता के माध्यम से बात न बनने पर लकड़ी पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



एक साल पहले तय हुआ था रिश्ता
युवती के अनुसार करीब एक साल पहले युवक के परिवार वाले और रिश्तेदारों ने उसे देखने के बाद रिश्ता तय किया था। अक्तूबर माह में नवरात्र के दौरान दोनों परिवारों की मौजूदगी में गोदभराई की रस्म भी हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद दोनों फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से भविष्य के सुनहरे सपने संजाेने लगे। आरोप है कि कुछ दिन संजीव के परिजन ने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इतनी बड़ी रकम दे पाना उसके परिजन की सामर्थ्य से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें