फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ... मासूम बच्ची से हमलावरों की कौन सी थी दुश्मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। मासूम बच्ची से आखिर हमलावरों की कौन सी दुश्मनी थी कि बच्ची को भी नहीं बख्शा और उस पर भी कई वार किए गए, जिससे उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। अब बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, संजीव का आठ वर्षीय कृत्यांश कक्षा दो का छात्र है और चाचा ज्योतिष के घर पर रहता है। यदि कृत्यांश माता-पिता के साथ घर पर होता तो आशंका है कि वह भी हमलावरों की दरिंदगी का शिकार हो सकता था। इस घटना में मासूम के माता-पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना में बहन मान्या उर्फ प्रियंका गंभीर रूप से घायल है। चचेरे भाई शिव ने तत्काल बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फोटो :43: बंद अस्पताल के चिकित्सक का जर्जर हालत में आवास। संवाद
बंद पीएचसी अराजकतत्वों का अड्डा, सीएमओ ने किया निरीक्षण
गुरसहायगंज मुख्य चौराहे पर स्थित पीएचसी 20 मार्च 2024 से बंद है। जर्जर हालत के चलते अस्पताल को बंद कर दिया गया था। लंबे समय से बंद पड़े परिसर में अब जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दंपती की हत्या की खबर मिलते ही सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा, एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने भी बंद पड़े अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल बंद होने के बावजूद परिसर के एक हिस्से में प्रसव केंद्र संचालित हो रहा है जबकि एक कमरे में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मुख्य अस्पताल भवन और परिसर की बदहाल स्थिति है। स्थानीय लोगों का कहना था
फोटो :44: घटना के बाद रोती बिलखती बहन डॉ. सोनी। संवाद
फर्रुखाबाद के पखना विहार का था रहने वाला
संजीव कुमार मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के पखना विहार के रहने वाले थे। परिवार में एक भाई और एक बहन है। उनकी बहन सोनी (28) वर्तमान में सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बताई जा रही हैं। संजीव की बुआ रेशमा सरकारी दाई थी। तभी मां कुसुमा भी ननद के पास आकर प्राइवेट दाई का काम करने लगी। यहीं पर संजीव का जन्म हुआ था। संजीव की बुआ रेशमा तथा मां कुसुमा की मौत हो चुकी है। संजीव परिवार के साथ पीएचसी परिसर के कमरे में रहने लगे थे।
विज्ञापन


-
गुत्थी सुलझाने में देर रात तक कोतवाली में रहे एसपी-एएसपी
दंपती की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों को लगाया गया है। डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर पहुंचा था। पुलिस टीम पुरानी पीएचसी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही। इसके अलावा सर्विलांस टीम भी लोकेशन खोजती रही। पांच टीमों के साथ एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार भी कोतवाली में देर रात तक घटना के खुलासे के लिए लगे रहे। क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें