फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साप्ताहिक विशेष ट्रेन को होगा इत्रनगरी में ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के व्यापारियों और बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे की ओर से कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से मुंबई सेंट्रल तक के लिए एक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसका ठहराव कन्नौज में दिया गया है।
विज्ञापन



यात्रियों की भीड़ और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। रेलवे की ओर से छह जुलाई से मुंबई सेंट्रल से कानपुर के अनवरगंज तक एक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन 28 सितंबर तक मुंबई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और कानपुर के अनवरगंज सेंट्रल तक जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव कन्नौज रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन फर्रुखाबाद से कासगंज-हाथरस होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने विशेष ट्रेन संचालन की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें