फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदला मौसम, बढ़े उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज

Thu, 20 Jun 2024 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गर्मी और उमस का लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार, सांस, खून की कमी, लीवर में पानी की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। इलाज के लिए 385 मरीजों ने पर्चे बनवाए।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे के बाद से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर भी ओपीडी में लगातार मरीजों की जांच कर रहे थे, मगर भीड़ अधिक होने के कारण समय लगा। अस्पताल के पर्चा, दवा काउंटर समेत सभी डॉक्टरों के कक्ष में मरीजों की कतारें लगी रहीं।
मरीज बार-बार अपनी बारी आने के बारे में पूछते रहे। यहां तक गायनी वार्ड और शिशु वार्ड के बाहर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज फीवर डेस्क पर इलाज कराने पहुंचे। डॉ. निकेतन कुमार ने बताया कि इस समय मौसम में जो बदलाव हो रहा है उसके चलते उल्टी दस्त के मरीज सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। जो मरीज गंभीर हो रहे हैं उन्हें भर्ती किया जा रहा है। मरीजों को खान पान को लेकर समझाया जा रहा है जिससे कि उन्हें राहत मिल सके। पानी पीने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें